जल्द दाखिल खारिज निष्पािदत करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2019 2:04 AM
विज्ञापन
उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचाने का दिया निर्देश चतरा : समाहरणालय में शुक्रवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभिन्न विभागों की क्रियान्वित योजनाओं का पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध में व्यय की गयी राशि व किये जा रहे […]
विज्ञापन
उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचाने का दिया निर्देश
चतरा : समाहरणालय में शुक्रवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभिन्न विभागों की क्रियान्वित योजनाओं का पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध में व्यय की गयी राशि व किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी.
योजनाओं की वित्तीय/भौतिक स्थिति की उपायुक्त ने समीक्षा की. साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालय, पीएम आवास योजना ग्रामीण/शहरी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने उक्त योजनाओं का लाभ अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. साथ ही लाभुकों की लंबित किस्त का भुगतान करने को कहा. उपायुक्त ने सभी सीओ को 30 दिन से लंबित पड़े दाखिल खारिज के 81 आवेदन को निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुक किसानों का नाम जल्द ऑनलाइन दर्ज कराने तथा मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज मामले को निष्पादित करने को कहा गया. बीडीओ को पूर्व में मनरेगा योजना के तहत बने जॉब कार्ड की जांच करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने 14वीं वित्त की योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला पंचायत राज्य विभाग द्वारा इस योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में 21 हजार 580 एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए इइएसएल से एकरारनामा किया गया है. जिले में 559 सौर ऊर्जा आधारित पेयजल का कार्य लाभुक समितियों के माध्यम से कराया जा रहा हैं.
177 पेवर ब्लॉक आधारित सड़क का निर्माण लाभुक समितियों के माध्यम से कराने की बात कही. उपायुक्त ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को प्रेस विज्ञप्ति बनाकर जिला जनसंपर्क कार्यालय को देने को कहा, ताकि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जिले में किये जा रहे कार्यों को आम लोगों को अवगत कराया जा सके. उपायुक्त ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को ससमय कार्य का निष्पादन व सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया. इस अवसर में डीडीसी मुरली मनोहर प्रसाद, एसी संतोष कुमार सिन्हा, डीआरडीए डायरेक्टर अनिल कुमार, सिमरिया एसडीओ दीपू कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










