विद्यालय पहुंची जांच टीम सचिव को लगायी फटकार

Updated:
विज्ञापन

प्रतापपुर : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दक्षिणवारी मोनिया में गुरुवार को मध्याह्न भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों के मामले की जांच करने शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची. टीम में बीपीओ संजय कुमार गुप्ता, बीआरपी सुचिता पांडेय व सीआरपी बब्बन कुमार मिश्रा शामिल थे. टीम ने बीमार बच्चों के अभिभावकों, ग्राम शिक्षा समिति व […]

विज्ञापन

प्रतापपुर : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दक्षिणवारी मोनिया में गुरुवार को मध्याह्न भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों के मामले की जांच करने शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची. टीम में बीपीओ संजय कुमार गुप्ता, बीआरपी सुचिता पांडेय व सीआरपी बब्बन कुमार मिश्रा शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

टीम ने बीमार बच्चों के अभिभावकों, ग्राम शिक्षा समिति व माता समिति के सदस्यों से घटना की जानकारी ली. इस दौरान टीम ने विद्यालय के सचिव नारायण यादव व माता समिति की सदस्यों को जम कर फटकार लगायी. जांच के समय रसोइया कमला देवी, संयोजिका ललिता देवी अनुपस्थित थी.

जबकि रसोइया फुलवा देवी व एसएमसी अध्यक्ष सीयाराम यादव उपस्थित थे. विद्यालय में डॉ रिप्पी कुमारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बीमार बच्चे की जांच की गयी. सभी बच्चे स्वस्थ पाये गये. मालूम हो कि गुरुवार को मध्याह्न भोजन खाने से 17-20 बच्चे बीमार पड़ गये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola