सहियाओं ने सीएस कार्यालय घेरा

Updated at : 18 Jun 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
सहियाओं ने सीएस कार्यालय घेरा

चतरा : जिलेभर की सहियाओं ने अपनी समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया. सहिया अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में लगभग एक घंटे तक कार्यालय के पास सहिया डटी रही. सहियाएं बीपीएम आशीष कुमार व प्रभारी डॉ बीपी सक्सेना के क्रियाकलाप से क्षुब्ध थी. सहियाओं ने बताया कि […]

विज्ञापन

चतरा : जिलेभर की सहियाओं ने अपनी समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया. सहिया अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में लगभग एक घंटे तक कार्यालय के पास सहिया डटी रही. सहियाएं बीपीएम आशीष कुमार व प्रभारी डॉ बीपी सक्सेना के क्रियाकलाप से क्षुब्ध थी.

सहियाओं ने बताया कि मानदेय व अन्य सुविधाओं को लेकर कई बार कागजात जमा किया गया. इसके बावजूद बीपीएम द्वारा कागजात में कुछ गलती बताकर कार्य नहीं करते हैं. साथ ही पैसे की मांग की जाती है. वहीं प्रभारी पर सहियाओं ने अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. सीएस डॉ एसपी सिंह के आश्वासन के बाद घेराव कार्यक्रम समाप्त हुआ. सीएस ने कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी. बीपीएम अगर दोषी पाया गया तो उसे हटाया जायेगा. घेराव कार्यक्रम में सहिया रिंकु देवी, रेणु देवी, रामदुलारी देवी, मंजू देवी, कुशुम देवी, संगीता देवी, चंपा देवी, प्रीति कुमारी, सुनिता देवी समेत काफी संख्या में सहिया शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola