बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

Updated:
विज्ञापन

हंटरगंज : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ सह पर्यटन स्थल कौलेश्वरी पहाड़ की तलहटी हटवरिया में नवनिर्मित बुद्धा पार्क में बुधवार को भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गयी. थाईलैंड बौद्ध मिशन द्वारा संगमरमर के पत्थर का बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा को कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति को सौंपा गया था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिमा […]

विज्ञापन

हंटरगंज : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ सह पर्यटन स्थल कौलेश्वरी पहाड़ की तलहटी हटवरिया में नवनिर्मित बुद्धा पार्क में बुधवार को भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गयी. थाईलैंड बौद्ध मिशन द्वारा संगमरमर के पत्थर का बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा को कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति को सौंपा गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिमा को थाना में रखा गया था. चुनाव के बाद प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. अनावरण के मौके पर जापान ,थाईलैंड, तिब्बत, म्यांमार, नेपाल, चीन आदि बौद्ध मिशन एवं ऑल इंडिया बौद्ध भिक्षु संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. इससे पूर्व चबूतरा का सुंदरीकरण व रेलिंग का निर्माण कराया जायेगा.

प्रतिमा की स्थापना में समिति सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह, कौशलेंद्र कुमार सिंह, अरुण चौरसिया, संजय दांगी व अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पहाड़ पर पूजा-अर्चना व मुंडन संस्कार के लिए बुधवार को भी हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे. सूचना के अनुसार तीर्थ यात्रियों के आने का सिलसिला पूर्णिमा तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola