ePaper

आठ दिन में 12330.62 क्विंटल धान की हुई खरीदारी

Updated at : 23 Dec 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
आठ दिन में 12330.62 क्विंटल धान की हुई खरीदारी

धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ई-पॉश मशीन सही से काम नहीं करने के कारण धान की खरीदारी धीमी गति से हो रही है. धान खरीदने वाले पैक्स अध्यक्ष मशीन लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

विज्ञापन

चतरा. धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ई-पॉश मशीन सही से काम नहीं करने के कारण धान की खरीदारी धीमी गति से हो रही है. धान खरीदने वाले पैक्स अध्यक्ष मशीन लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. केंद्र संचालक के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी हो रही हैं. आठ दिन में 172 किसानों से 12330.62 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी हैं, जिसमें सरदम केंद्र में चार किसानों से 380.16, प्रतापपुर व्यापार मंडल में 23 किसानों से 1867.32, योगीडीह केंद्र में पांच किसानों से 419, राजपुर केंद्र में आठ किसानों से 414, रामपुर केंद्र में 24 किसानों से 1612.1, कुंदा के नवादा केंद्र में चार किसानों से 160.82, दारियातु केंद्र में 13 किसानों से 1027.13, हंटरगंज व्यापार मंडल में एक किसान से 96, चंद्रीगोविंदपुर केंद्र में एक किसान से 99, बभने केंद्र में 27 किसानों से 2398, मोकतमा में एक किसान से 15, मलकपुर में सात किसान से 276, डहु में 14 किसान से 1021.8, सिमरिया में 16 किसानों से 901.11, कटिया में आठ किसानों से 648, करमा में एक किसान से 60, सोकी में एक किसान से 96, बेलखोरी में 11 किसानों से 679.18 व बरवाडीह केंद्र में तीन किसानों से 160 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी है. इस संबंध में डीएसओ मनिंद्र भगत ने कहा कि जिले के 18 हजार 338 किसानों से करीब 150 लाख क्विंटल धान की खरीदारी किया जाना है. सभी किसानों से धान की खरीदारी समय सीमा के अंदर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola