हादसा या हत्या! : झारखंड में शिकार करने गये चचेरे भाई को जंगली सूअर समझकर गोली मार दी

टंडवा : चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के गोंदा स्थित जोकिटांड जंगल में शिकार करने के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी. मृतक के चचेरे भाई ने उसे जंगली सूअर समझ कर गोली मार दी. जानकारी के अनुसार, सराढू के धमनाटांड निवासी बसील उरांव और रामवृक्ष उरांव रात के करीब […]
टंडवा : चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के गोंदा स्थित जोकिटांड जंगल में शिकार करने के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी. मृतक के चचेरे भाई ने उसे जंगली सूअर समझ कर गोली मार दी.
जानकारी के अनुसार, सराढू के धमनाटांड निवासी बसील उरांव और रामवृक्ष उरांव रात के करीब नौ बजे शिकार खेलने गोंदा जंगल गये.
शिकार करने के दौरान रामवृक्ष उरांव ने सूअर के आने का आभास पाकर गोली चला दी. गोली उसके साथ शिकार पर गये चचेरे भाई बसील उरांव को लग गयी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
रात 11 बजे रामवृक्ष उरांव गांव पहुंचा और लोगों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीण जंगल में गये और वहां से शव को उठाकर लाये.
सुबह में टंडवा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस उसे पोस्टमाटर्म के लिए चतरा भेज दिया.
थाना प्रभारी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जोकिटांड स्थित झाड़ी से बंदूक को जब्त कर लिया है.
इधर, घटना को लेकर मृतक के पिता डहरू उरांव के बयान पर टंडवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि रामवृक्ष उरांव उसके बेटे को घूमने के बहाने ले गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










