Chaibasa News : निर्मल महतो की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : शैलेंद्र महतो
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 11:57 PM
आसनतलिया कुड़मी भवन में निर्मल महतो की मूर्ति का अनावरण
चक्रधरपुर. झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद की ओर से आसनतलिया कुड़मी भवन में निर्मल महतो की मूर्ति लगायी गयी. शनिवार को मूर्ति का अनावरण मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक सुखराम उरांव, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, पूर्व विधायक बहादुर उरांव तथा श्याम सुंदर महतो ने किया. मौके पर पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो ने कहा कि नयी पीढ़ी को शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को अनुश्रवण करना चाहिए. झारखंडी एकता को बचाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. पढ़ लिखकर जो भी बनें, पर समाज की सेवा हमेशा करते रहें. इस मौके पर विजय सिंह गागराई, मालती गिलुवा, पीरु हेम्ब्रम, रामलाल मुंडा, दिनेश जेना, विजय सिंह सामड, दिलीप महतो, श्याम सुंदर महतो, ओमप्रकाश महतो, गनेश्वर महतो, शंकर लाल महतो, बलराज हिंदवार, गौरीशंकर महतो, प्रदीप महतो, सुंदरलाल महतो, उमाकांत महतो, सपन महतो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










