तेज रफ्तार बाइक के धक्के से युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा के टुंगरी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महेश चौहान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा टुंगरी स्थित ओवरब्रिज के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान टुंगरी निवासी महेश चौहान (32) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार महेश चौहान अपने घर से बाइक से बैंक जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे में उनके सिर और दाहिने हाथ में चोटें आयी. सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजाराम गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola