Chaibasa News : जमीन विवाद में महिला की हत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

टोंटो. साप्ताहिक हाट से लौटने के दौरान हत्या कर फेंका

विज्ञापन

– मृतका के बेटे ने थाने में पांच को लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया

– सभी आरोपी गांव से फरार हैं, पुलिस घटना की जांच में जुटी

प्रतिनिधि, झींकपानी

टोंटो थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती हुसीपी में जमीन विवाद के कारण 57 वर्षीय पदनी सुरीन की हत्या मामले में पुलिस ने गांव के पांच लोगों को आरोपी बनाया है. इस संबंध में मृतका के पुत्र राजेश्वर सुरीन ने टोंटो थाना में पांच के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार, विगत एक वर्ष से खेत जोतने को लेकर विवाद चल रहा था. मृतका के पति चोकरो सुरीन को आरोपियों ने खेत जोतने से मना किया था. उसपर जानलेवा हमला का प्रयास किया था. चोकरो ने भागकर अपनी जान बचायी थी. घटना के दिन मंगलवार को पदनी सुरीन साप्ताहिक हाट में सहजन का फूल व दातून बेचने गयी थी. उसका पुत्र लकड़ी बेचने गया था. पुत्र लकड़ी बेचकर साइकिल से घर लौट आया. वहीं महिला ने हाट में पुत्र से कहा कि वह छोटा हाथी से घर लौटेगी. रात तक वह अपने घर नहीं लौटी. बुधवार की सुबह हुसीपी के शंको नाला के पास उसका शव ग्रामीणों ने देखा. पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर आरोपियों ने शंको नाला के पास फेंक दिया था. घटना के बाद से नामजद आरोपी गांव से फरार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola