एनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम को राज्य में मिला पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले ने झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जिले को यह उपलब्धि मिली है।

विज्ञापन

चाईबासा : एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआइ) के आधार पर अप्रैल से जून अवधि में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जिले ने स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लक्षित लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं का कवरेज 100 प्रतिशत

केपीआइ डैशबोर्ड के अनुसार, जिले में 6 से 59 माह आयु वर्ग के बच्चों के कवरेज में वृद्धि दर्ज की गयी है. वहीं, 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के कवरेज में भी सुधार हुआ है. गर्भवती महिलाओं का कवरेज शत-प्रतिशत बना हुआ है, जबकि धात्री माताओं के कवरेज में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

विभागों की सक्रिय सहभागिता से मिली उपलब्धि

उपायुक्तउपायुक्त मनीष कुमार ने कहा - एनीमिया नियंत्रण एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जिले के स्वास्थ्य विभाग, संबंधित विभागों, क्षेत्रीय स्वास्थ्यकर्मियों तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लक्षित लाभुकों तक आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना सभी संबंधित विभागों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को रेखांकित करती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola