मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन
ऐसा दिखेगा पंडाल.
गुवा के मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें भव्य आयोजन के लिए नई श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है।
गुवा : मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अशोक दास ने की. इसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना है.
पूजा के दौरान साफ-सफाई पर दिया जोर
साथ ही पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर भी चर्चा हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. समिति के अध्यक्ष अशोक दास, उपाध्यक्ष बुचून गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता तथा सेक्रेटरी शिव गुप्ता एवं विक्की गुप्ता बनाए गए. वहीं समिति में गणेश शर्मा, रंजन साहू, अभिषेक लोहार, चितरंजन प्रधान, टिंकू, छोटेलाल, कौशिक दास सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया. बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए