पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी 18 प्रखंडों में जल्द होगा प्रखंड कमेटियों का पुनर्गठन : राजेंद्र मेलगांडी
कराईकेला में जेएलकेएम ने चलाया सदस्यता अभियान.
पश्चिमी सिंहभूम में जेएलकेएम पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी ने सभी 18 प्रखंडों में कमेटियों के पुनर्गठन की घोषणा की.
बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला में जेएलकेएम पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी उपस्थित थे. जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी ने कहा - पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी 18 प्रखंडों में शीघ्र ही प्रखंड कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा.
आपके शहर में
अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ा जाएगा
इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं आम जनता को पार्टी से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा - जेएलकेएम पार्टी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पार्टी का उद्देश्य आम लोगों की आवाज बनकर उनकी मूलभूत समस्याओं, अधिकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना है. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों से संपर्क स्थापित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है.
इन्होंने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
सदस्यता अभियान के दौरान श्री शांत बोदरा, विपिन सुम्बरई, गोपाल होनहागा, वीजू नायक, पुरोषोत्तम गागराई, मदन मोहन बोदरा, रामलाल नायक, चन्द्रभागा नायक, अमरीश महतो, नन्दलाल कुटी एवं चंदू पुरती ने जेएलकेएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो, वरीय जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश महतो,अम्बिका महतो,संजय महतो, कुलदीप महतो समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए