खेत में काम करने के दौरान अधेड़ को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

झारखंड के हाटगम्हरिया में सांप काटने के बाद अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लेने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानें पूरी घटना।

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बलांडिया गांव में सांप काटने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलांडिया गांव निवासी सिरका लागुरी के रूप में हुई है. इस अचानक हुई घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया

परिजनों ने बताया कि सिरका लागुरी शुक्रवार को दिन में अपने खेत में काम करने के लिए गये थे. इसी दौरान खेत में उन्हें एक करैत सांप ने काट लिया. सांप को उन्होंने मार दिया. किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने सर्पदंश की सूचना मिलते ही तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक का सहारा लिया.

लगातार बिगड़ती रही तबीयत

झाड़-फूंक के दौरान ही सिरका लागुरी की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गयी. कुछ ही देर में वे बेहोश हो गये. जब स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गयी, तब परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola