259 छात्रों पर सिर्फ 4 शिक्षक, स्कूल गेट पर धरने पर बैठे अभिभावक

Updated:
विज्ञापन

स्कूल गेट के बाहर धरना देते बच्चे और अभिभावक

चंपुआ के रजिया हाई स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्रों और अभिभावकों ने धरना दिया. शिक्षा विभाग ने जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

जैंतगढ़ : चंपुआ प्रखंड अंतर्गत रजिया सरकारी हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित होने के विरोध में अभिभावकों और छात्रों ने स्कूल गेट के बाहर सांकेतिक धरना दिया. शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार मांग करने के बावजूद पदस्थापन नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया. धरने के दौरान स्कूल के अंदर शिक्षक बच्चों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी छात्र कक्षा में नहीं गया. इससे विद्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

259 छात्र-छात्राओं पर सिर्फ 4 शिक्षक

ग्रामीणों के अनुसार, रजिया हाईस्कूल में कक्षा 6 से 10 तक कुल 259 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल में केवल चार शिक्षक हैं. कक्षा 6, 7 और 8 के लिए एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गयी है. वहीं कक्षा 9 और 10 के लिए भी केवल चार शिक्षक हैं.

लंबे समय से खाली हैं शिक्षकों के पद

ग्रामीणों ने बताया कि पीठी और हिंदी शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं. इसके अलावा स्कूल के गणित शिक्षक को दो महीने से अधिक समय से एसआइआर ड्यूटी दी गयी है. इसके कारण वह दो महीने से स्कूल नहीं आ रहे हैं. इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गयी है.

मैट्रिक परीक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता

आगे मैट्रिक की परीक्षा होने वाली है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. अभिभावकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग और चंपुआ अनुमंडल पदाधिकारी को जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद अभिभावकों ने आंदोलन का निर्णय लिया.

आश्वासन के बाद धरना समाप्त

घटना की जानकारी मिलने के बाद चंपुआ शिक्षा विभाग की एक टीम स्कूल पहुंची और नाराज अभिभावकों से बातचीत की. टीम ने जल्द शिक्षकों की पदस्थापना कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद अभिभावकों ने धरना समाप्त कर दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola