जन्म व मृत्यु निबंधन से संबंधित बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करें : डीसी
समन्वय समिति की बैठक करते डीसी.
चाईबासा में डीसी मनीष कुमार ने जन्म व मृत्यु निबंधन के लंबित मामलों को शीघ्र समाप्त करने का निर्देश दिया। इसके लिए 1 से 10 सितंबर तक विशेष कैंप लगेंगे।
चाईबासा : जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें जन्म एवं मृत्यु निबंधन तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी से जिले में जन्म एवं मृत्यु निबंधन की अद्यतन स्थिति व लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की.
आपके शहर में
बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करने का निर्देश
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जन्म एवं मृत्यु निबंधन से संबंधित बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु का समयबद्ध निबंधन नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. लंबित मामलों के निष्पादन के लिए 01 सितंबर से 10 सितंबर तक पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए