Chaibasa News : राजाबुरु. सात गांवों के ग्रामीणों ने की बैठक, महत्वपूर्ण निर्णय लिये

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

राजाबुरु. सात गांवों के ग्रामीणों ने की बैठक, महत्वपूर्ण निर्णय लिये

विज्ञापन

गुवा.

गुवा सेल प्रबंधन की ओर से राजाबुरु खदान में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दिये जाने को लेकर क्षेत्र में असंतोष गहराता जा रहा है. इसी मुद्दे पर शुक्रवार को गुवा थाना क्षेत्र के काशिया पेचा गांव में सात गांवों के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में काशियापेचा, बाइहातु, जोजोगुटू, गंगदा, घाटकुरी, जामकुंडिया और राजाबेड़ा गांव के मुंडा, मानकी, डाकुआ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता काशिया पेचा गांव के मुंडा नंदलाल सुरीन एवं समाजसेवी मांगता सुरीन ने की.

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान में बहाली के दौरान इन सात गांवों के ग्रामीणों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि अन्य गांवों के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बीटी मेडिकल कराकर रोजगार दिया जा रहा है. मुंडा नंदलाल सुरीन ने कहा कि जब तक सात गांवों के ग्रामीणों का बीटी मेडिकल नहीं कराया जाएगा और उन्हें रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. ग्रामीणों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि सेल खदान क्षेत्र से निकलने वाला लाल पानी गांवों के खेतों में प्रवेश कर रहा है, जिससे खेत बंजर होते जा रहे हैं. वहीं खदान से उड़ने वाली धूल के कारण ग्रामीणों में विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि गुवा सेल प्रबंधन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की, तो सातों गांव के ग्रामीण एकजुट होकर रणनीति बनाएंगे और राजाबुरु खदान का चक्का जाम करेंगे.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में राजेश सांडिल, पवन चाम्पिया, कानूराम देवगम, मानसिंह चाम्पिया, सुरुदास सुरीन, हारी चाम्पिया, सर्गीया चाम्पिया, सोमा चाम्पिया, सागोराम सुरीन समेत कई ग्रमीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola