Chaibasa News : वाहन को बचाने में ट्रक अनियंत्रित सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद जवान रांची रेफर

विज्ञापन

चाईबासा. टोंटो थाना क्षेत्र के कोंदवा ईंट भट्ठा के पास रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान अंर्तयामी गिरि(56) व राजेंद्र सिंह(39) घायल हो गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब चाईबासा से टोंटो की ओर जा रहे सीआरपीएफ का ट्रक सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक ब्रेक मार दी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से एक एक चक्का नीचे उतर गया. अंर्तयामी को सिर और दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं राजेंद्र सिंह को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें लगी हैं.

चाईबासा से टोंटो कैंप जा रहे थे जवान :

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 174 बटालियन का ट्रक चाईबासा से टोंटो कैंप की ओर जा रहा था. जैसे ही ट्रक कोंदवा ईंट भट्ठा के समीप पहुंचा, सामने से एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन आ गया. बोलेरो को बचाने में ट्रक चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया. इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य सीआरपीएफ जवानों ने दोनों घायल साथियों को ट्रक से निकाला और तत्काल टोंटो स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए दोनों जवानों को रांची भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola