Chaibasa News : खेल से निखरती है प्रतिभा : फादर

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

संत जेवियर मवि बासाहातु में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन

चाईबासा.

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत संत जेवियर मध्य विद्यालय, बासाहातू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर पेनक्रास एंथनी एसजे ने कबूतर उड़ाकर एवं झंडोत्तोलन कर किया. इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलायी गयी. बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट और सामूहिक पीटी का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया.

मुख्य अतिथि फादर एंथनी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है. खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे ऐसा प्रदर्शन करें जिससे विद्यालय के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन हो. कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव थॉमस एंथोनी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्रधानाध्यापिका सिस्टर अर्चना ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

मौके पर भोया पंचायत के मुखिया दोनों बानसिंह, पांड्राशाली थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

प्रतियोगिता के परिणाम

800 मीटर दौड़ में कबीर हेंब्रम ने प्रथम, विनिता मुंडरी द���वितीय,दीपक सवैंया, 200 मीटर दौड़ में वीर सिंह बानरा प्रथम, सिंगराय बानरा द्वितीय, मोयका बांकिरा तृतीय, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनाली हेंब्रम प्रथम, शिवानी पूर्ति द्वितीय, जिंगी सोय तृतीय, रस्सी दौड़ में पुष्पांजलि हाईबुरु प्रथम, दीपिका तापेय द्वितीय, किरण मुर्मू तृतीय, एक पैर दौड़, मुर्गा लड़ाई, सुई-धागा एवं बंबू रेस में पीला दल प्रथम, नीला दल द्वितीय एवं लाल दल तृतीय रहा. बाधा दौड़ एवं पारिवारिक रेस में नीला दल प्रथम, पीला दल द्वितीय एवं हरा दल तृतीय स्थान पर रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola