Chaibasa News : एसआर रुंगटा ग्रुप ने राइवल क्लब को हराया
Updated at : 10 Nov 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग
विज्ञापन
-राइवल क्लब के ललित तांती ने 42 रन देकर छह विकेट झटके
चाईबासा.
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग आयोजित की गयी है. यहां रविवार को खेले गये मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप ने राइवल क्लब गुवा को 99 रनों से हरा कर जीत की हैट्रिक लगायी. जानकारी के अनुसार, आज के मैच में टॉस रुंगटा ग्रुप के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर रुंगटा ग्रुप की पूरी टीम 29.3 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम के राहुल महतो ने 11 चौके व तीन छक्के की मदद से 73 रन व कप्तान अभिषेक आरित कच्छप ने चार चौके व चार छक्के की मदद से 53 रन बनाये. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी. अन्य बल्लेबाजों में आदित्य राज ने 32, कुलदीप केशव ने 22, राजदीप कुमार ने 19 व दीपांशु राज ने 13 रनों का योगदान दिया. राइवल क्लब के ललित तांती ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर छह विकेट लिए. रोहित गुप्ता ने दो व पीयूष सिंह व प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट हासिल किये.राइवल क्लब की टीम 151 रन ही बना सकी
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइवल क्लब की टीम पूरे तीस ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी. राइवल क्लब की ओर से ललित तांती ने पांच चौके एवं चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में अनुज गिरि ने 18, बलराम कोड़ा ने 14 व वैभव कुमार ने 13 रनों का योगदान दिया. रुंगटा ग्रुप की ओर से आदित्य राज ने 22 रन देकर तीन विकेट, अमित कुमार सिंह व अभिषेक महतो ने दो-दो विकेट हासिल किये. इधर, आज की जीत के साथ ही अपने ग्रुप के सभी तीनों मैच जीतकर 12 अंकों के साथ रुंगटा ग्रुप की टीम न सिर्फ ग्रुप विजेता बनी, बल्कि इसके क्वार्टर फाइनल में खेलना भी तय हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




