Chaibasa News : सेरसा पोड़ाहाट चक्रधरपुर की टीम सेल से हारकर टूर्नामेंट से बाहर

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : सेरसा पोड़ाहाट चक्रधरपुर की टीम सेल से हारकर टूर्नामेंट से बाहर

बोकारो के अनमोल गिरि को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर के सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में खेले जा रहे 29वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को सेरसा पोड़ाहाट की टीम पहले मैच में ही सेल की टीम से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. इस मुकाबले में सेरसा पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन चक्रधरपुर और सेल बोकारो की टीम आमने-सामने थी. निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. अतिरिक्त समय में सेल बोकारो ने दो शानदार गोल दागते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. पहले हाफ में सेल बोकारो ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बनाये रखा. पर चक्रधरपुर के गोलकीपर रविकांत कुमार ने फूर्ति और सूझबूझ का परिचय देते हुए बोकारो के हर प्रयास को विफल कर दिया. उनकी सधी हुई गोलकीपिंग के कारण पहला हाफ बिना किसी गोल के समाप्त हुआ.दूसरे हाफ में सेरसा पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने वापसी की कोशिश की और खेल में संतुलन बनाया.

अतिरिक्त समय में जीती बोकारो की टीम

इसके बाद मैच का फैसला करने के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. मैच के 102वें मिनट में बोकारो के अनमोल गिरि ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. गोल की तलाश में चक्रधरपुर के गोलकीपर तक विपक्षी गोलपोस्ट तक पहुंच गये, पर बोकारो की मजबूत डिफेंस ने उनके हर प्रयास को विफल कर दिया. मैच के अंतिम क्षणों में बोकारो के कुलदीप कमल ने एक और बेहतरीन गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. सेल बोकारो के अनमोल गिरि को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार रेलवे के डीपीओ एएन मिश्र के हाथों प्रदान किया गया.

आज का मुकाबला :

पियरलेस कोलकाता बनाम देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola