जैंतगढ़ में ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत से चालक गंभीर, ढाई घंटे लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

जैंतगढ़-चाईबासा एनएच-75 (ई) मुख्य मार्ग पर जैंतगढ़ प्लस 2 हाइस्कूल के आगे एक ट्रक व ट्रेलर की भिड़ंत हो गयी. हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. सड़क दुर्धटना से ढाई घंटे रोड जाम हो गया.

विज्ञापन

जैंतगढ़. जैंतगढ़-चाईबासा एनएच-75 (ई) मुख्य मार्ग पर जैंतगढ़ प्लस 2 हाइस्कूल के आगे एक ट्रक व ट्रेलर की भिड़ंत हो गयी. हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका एक पैर टूट गया. वहीं, घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, चाईबासा की ओर से एक ट्रक जैंतगढ़ आ रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर को धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा और ड्राइवर साइड के परख्च्चे उड़ गये. ट्रक के ड्राइवर को इलाज के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, घटना के बाद मुख्य मार्ग करीब ढाई घंटे तक जाम रहा है. सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना के एएसआइ अजय सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola