Chaibasa News : पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान,  स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में आगामी 100 दिवसीय टीबी कैंपेन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान और राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में आगामी 100 दिवसीय टीबी कैंपेन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी. सभी सहिया, सीएचओ व एएनएम को इन अभियानों के तहत विशेष जानकारी दी गयी.

विशेषज्ञों ने बताया कि प्रति 1000 आबादी में कम से कम 30 लोगों का बलगम परीक्षण अनिवार्य है. यदि इनमें से एक भी मरीज पॉजिटिव पाया जाता है या उससे कम मामले सामने आते हैं, तो उस पंचायत को ””””टीवी मुक्त पंचायत”””” घोषित किया जायेगा. इसके अलावा निश्चय पोषण योजना और निश्चय मित्र की भी विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी सहिया, सीएचओ व एएनएम को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में बलगम परीक्षण अनिवार्य रूप से कराएं. एसटीएस मनोज कुमार सामड, एसटीएलएस उर्सिला भेंगरा व टीवीएचवी जगदीश ने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola