गुवा पहुंचे मंत्री दीपक बिरुवा, कहा - शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता
श्रद्धांजलि देते मंत्री दीपक बिरुवा.
झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
गुवा : 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने गुवा पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा - झारखंड अलग राज्य के गठन की मांग को लेकर गुवा में आदिवासी आंदोलन कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस जवानों ने आंदोलनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इसमें 10 आंदोलनकारी शहीद हो गए. मंत्री ने कहा - गुवा गोलीकांड झारखंड के अलग राज्य के आंदोलन के इतिहास की एक महत्वपूर्ण और दुखद घटना है.
आंदोलन कर रहे लोगों ने दिया सर्वोच्च बलिदान
अपने अधिकार और अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. शहीदों के इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा - गुवा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को गुवा में शहादत दिवस मनाया जाता है.
शहीदों के सपने को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मंत्री
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों द्वारा शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उनके बलिदान को नमन किया. उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों और उनके संघर्ष के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए