तेज रफ्तार बाइक टैंकर से टकरायी, पति की मौत, गर्भवती पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल गर्भवती.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर टैंकर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर गितिलपी गांव स्थित साइकिल गैरेज के पास मंगलवार शाम 4.30 बजे तेज रफ्तार बाइक टैंकर से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, उसकी गर्भवती पत्नी घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने युवक की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है. मृतक की पहचान झींकपानी थाना क्षेत्र के टुंगलुई गांव निवासी बजाय सावैयां (29) के रूप में हुई है. घायल महिला उसकी पत्नी मुकमनी बोबोंगा (26) है.

विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति नाजुक

हादसे में बजाय के पेट और सिर में गंभीर चोट लगी थी. वहीं, मुकमनी का बायां पैर टूट गया है. सिर में गंभीर चोट लगी है. चिकित्सकों के अनुसार महिला की भी स्थिति नाजुक बनी है. वह गर्भवती है. ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार शाम में झमाझम बारिश हो रही थी. दंपती एक ही बाइक पर चाईबासा से अपने गांव टुंगुलुई की ओर जा रहे थे. गितिलपी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे टैंकर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हादसे के बाद टैंकर मौके से निकल गया.

ग्रामीणों ने राहगीरों से मदद मांगी, पर नहीं रुका कोई वाहन

हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों ने बताया - उस समय दोनों घायल बारिश में सड़क पर पड़े थे और उनकी मदद के लिए कोई मौजूद नहीं था. महिलाओं ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद ग्रामीणों ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई वाहन नहीं रुका. अंतत: एक टोटो की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

एक साल पहले हुई थी शादी

मृतक के छोटे भाई सिकंदर सावैयां समेत परिवार के अन्य लोग घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया - बजाय और मुकमनी सिम खरीदने के लिए चाईबासा आये थे. करीब एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी. परिवार के अनुसार मुकमनी गर्भवती है. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने हादसे के कारणों और टैंकर की पहचान को लेकर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं शव को आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola