Chaibasa News : आदिवासियों, दलितों व दबे-कुचलों के उत्थान का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : अलग-अलग जगहों पर याद किये गये भगवान बिरसा

विज्ञापन

-डीसी, एसपी व अन्य अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

चाईबासा.

चाईबासा मुख्यालय में जगह-जगह पर शुक्रवार को झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस दौरान जिला प्रशासन ने बस स्टैंड चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. जिसमें उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर आदि मौजूद थे. इस दौरान पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा के अन्याय, शोषण व अत्याचार के खिलाफ किये आंदोलन काे याद किया. उनके योगदान से प्रेरणा लेकर आदिवासी, दलितों व दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया.

गांधी मैदान स्थित शहीद स्मारक:

वहीं, गांधी मैदान स्थित शहीद स्मारक पर शहीद स्मारक समिति ने सुबह परंपरागत रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की. पुजारी नारायण देवगम ने मुर्गे की बलि देकर पूजा-अर्चना कर शहीदों काे नमन किया. इस पूजा में मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल हुए. मांदर की थाप पर शहीद स्थल पर महिलाओं ने नृत्य किया. छोटा नीमडीह व सुफलसाई चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

सदर अस्पताल :

सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार मांझी ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद बारी-बारी से अन्य चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों ने माल्यार्पण कर नमन किया. मौके पर डीपीएम विजय कुमार, कर्मी बनरंजन सिन्हा, सुभाष सोरेन आदि उपस्थित थे.

नप बांग्ला आदर्श मवि : नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय चाईबासा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनी. विद्यालय में प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं व बाल-संसद के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी.

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम :

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने धरती आबा को नमन किया.

साईं अमन प्ले स्कूल :

साई अमन प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा श्रद्धांजलि दी. प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी को बताया. मौके पर शिक्षिका श्वेता कुमारी, इशिका चक्रवर्ती, नंदिनी प्रजापति, अंकित कुमारी आदि मौजूद थे.

तोर सिंदरी एकलव्य विद्यालय :

एकलव्य विद्यालय तोर सिंदरी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा व सिखों के दसवें गुरु नानक को स्मरण किया. विद्यालय की प्राचार्य गीतांजलि पांडे ने कहा कि बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जो आदिवासियों के अधिकार की लड़ाई में अपने प्राण की आहुति दी.

कांग्रेस भवन चाईबासा :

धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में स्मृति सभा हुई. स्मृति सभा में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके नमन किया गया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, लक्ष्मण हांसदा, त्रिशानु राय, तौहिद आलम, दिकु सावैयां, जगदीश सुंडी, नन्द गोपाल दास, चंद्र भूषण बिरुवा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola