श्रीकृष्ण रूप सज्जा में दिखी संस्कृति की झलक, 236 प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा, ये बने विजेता
कृष्ण के रूप में सजे बच्चे.
चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में 236 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कृत कर संस्कृति को बढ़ावा दिया गया।
चाईबासा : श्याम सुंदर संस्था की ओर से पिल्लई हॉल में श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 236 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश खिरवाल और विशिष्ट अतिथि सरायकेला के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने किया. इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शशिलता ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.
सभ्यता व संस्कृति को बचाये रखना जरूरी : डॉ. शशिलता
संस्था की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शशिलता ने कहा - आज की विषम परिस्थितियों में अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाये रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि नृत्य और संगीत जैसी कलाएं लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. संगीत के माध्यम से मानसिक रोगों के उपचार में भी सहायता मिलती है. मुख्य अतिथि रमेश खिरवाल ने संस्था के कार्यों की सराहना की. विजेता बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया.
ये बने विजेता
ग्रुप एक के विजेता प्रतिभागी
प्रथम - हेम प्रकाश
द्वितीय - अद्विक गुप्ता
तृतीय - आयांश गुप्ता
ग्रुप द्वितीय के विजेता प्रतिभागी
प्रथम - तानुस डे
द्वितीय - एकांक्षी अग्रवाल
तृतीय - सारिका सुनंदिनी
ग्रुप तृतीय के विजेता प्रतिभागी
प्रथम - अनिशा गुप्ता
द्वितीय - अमुसी महतो
तृतीय - हितिका कुजूर
ग्रुप चतुर्थ के विजेता प्रतिभागी
प्रथम - हृतिका नंदी
द्वितीय - सुहानी
तृतीय - प्रियांशी प्रिया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए