सारंडा में दादी-पोती की हत्या कर जंगल में दफनाया, शव बरामद, आरोपी फरार
Author : Guru Swarup Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Aug 2020 1:51 PM
किरीबुरू(शैलेश सिंह) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा थाना अन्तर्गत काशिया-पेचा गांव की वृद्ध महिला चंदू सुरीन (65 वर्ष) एवं उसकी पोती सिनी सुरीन (17 वर्ष) का शव पास के जंगल से बरामद किया गया है. जंगल में गड्ढा खोद कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी नामजद आरोपी फरार हैं.
किरीबुरू(शैलेश सिंह) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा थाना अन्तर्गत काशिया-पेचा गांव की वृद्ध महिला चंदू सुरीन (65 वर्ष) एवं उसकी पोती सिनी सुरीन (17 वर्ष) का शव पास के जंगल से बरामद किया गया है. जंगल में गड्ढा खोद कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी नामजद आरोपी फरार हैं.
हत्या की यह वारदात लगभग पच्चीस दिनों पहले की बतायी जा रही है. ग्रामीणों की मानें, तो गांव के ही कुछ लोगों से मृतक परिवार का विवाद लंबे समय से चल रहा था. मृतका चंदू सुरीन के एक बेटे की मौत पहले हो चुकी थी, जिस वजह से उसकी पोती सिनी सुरीन पिता की मौत के बाद अपनी दादी के साथ ही घर में अकेली रहती थी, जबकि चंदू सुरीन का दूसरा बेटा बैदू सुरीन अपनी पत्नी के साथ बड़ाजामदा में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है.
गांव में जाने के लिए आजतक सड़क नहीं है. गांव घने जंगलों में होने की वजह से वहां के लोगों का घर एक-दूसरे के घरों से काफी दूर-दूर पर है जिससे पूर्व में हुई इस जघन्य हत्या की जानकारी तत्काल ग्रामीणों को नहीं मिल पायी. बाद में ग्रामीणों ने पाया कि उक्त दोनों मृतका गांव व अपने घर में नहीं दिखाई दे रही हैं तथा दोनों की हत्या गांव के ही चार-पांच लोगों द्वारा कर साक्ष्य छुपाने के लिए पास के जंगल में गड्ढा खोद कर दफना दिया गया. ऐसी चर्चा होने लगी, तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के बेटे से ली. जिसके बाद पुलिस को जानकारी देते हुए खोजबीन शुरू की गई.
पुलिस ने दोनों शवों को जंगल में ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढा खोद कर बरामद कर लिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस हत्या में शामिल पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की, लेकिन सभी आरोपी फरार बताये गये. इस बाबत छोटानागरा थाना प्रभारी तूफैल खान ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. जांच जारी है, लेकिन हत्या में शामिल सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










