4-5 साल में ही उखड़ गया सड़क का पिच, साइकिल से गिरकर चोटिल हुए बच्चे
सड़क की स्थिति
झींकपानी के पुराने प्रखंड कार्यालय से कुम्हार टोली तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
झींकपानी: झींकपानी के पुराने प्रखंड कार्यालय के बगल से कुम्हार टोली तक जाने वाली पक्की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क का पिच उखड़ चुका है व सड़क पर अनेकों गड्ढे हो गये हैं.
आपके शहर में
विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से उच्च विद्यालय झींकपानी तक लगभग आधे किलोमीटर तक सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. उभरे हुए पत्थरों व गड्ढों के जहां पैदल चलना भी मुश्किल है वहीं दोपहिए वाहन और साइकिल से चलना भी जोखिम भरा है. इस सड़क पर हाईस्कूल झींकपानी, संत तेरेसा स्कूल के बच्चे व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए आने वाले मरीजों के अलावा ग्रामीणों की आवाजाही लगी रहती है.
साइकिल से गिरकर चोटिल हो रहे बच्चे
उभरे हुए पत्थरों व गड्ढों के कारण अक्सर स्कूली बच्चे साइकिल से गिरकर चोटिल होते रहते हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य इलाज के लिए आने वाले कुम्हार टोली, हाई स्कूल कालोनी व डुडियाबासा के ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
उक्त सड़क का निर्माण 4-5 वर्ष पहले किया गया था. सड़क निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने व तय मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया था. जिसकी जांच भी प्रशासन की ओर से किया गया था. बावजूद सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद से ही सड़क का पिच उखड़ने लगा था. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी मरम्मती कराने की मांग जिला प्रशासन से किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए