गलत ट्रैक पर बढ़ रही थी मालगाड़ी, लोको पायलटों ने ऐसे बचाई जान
सम्मानित करते डीआरएम हुरिया
चक्रधरपुर रेल मंडल में सतर्कता से बड़ा रेल हादसा टालने वाले चार लोको पायलटों को डीआरएम तरुण हुरिया ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल में सतर्कता से एक बड़े रेल हादसे को टालने वाले चार लोको पायलटों को मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने सम्मानित किया. चक्रधरपुर स्थित डीआरएम कक्ष में हुरिया ने बंडामुंडा के लोको पायलट आलोक खलखो, अतुल कुमार भगत व राउरकेला के संजीव कुमार, पंचानन साहू को प्रसस्ती पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने क्रू टीम की सतर्कता व उनके उत्कृष्ठ कार्य की सराहना की.
आपके शहर में
क्या हुआ था?
विगत दिन बंडामुंडा में स्टाटर सिग्नल के आगे एक मालगाड़ी सिग्नल की ओर नहीं जा कर गलत ट्रैक पर जा रहा था. जिसे देख लोको पायलट ने तत्परता से मालगाड़ी को रोक कर बड़ी रेल हादसे को बचा लिया था. रेलवे में यह बड़ी तकनिकी गड़बड़ी होता है, जिससे रेलवे को सबसे अधिक जान- माल का नुकसान होता है. इसके अलावे राउरकेला के लोको पायलटों को बेहतर कार्य के लिये सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप पटेल, अजितेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए