Chaibasa News : परिजन बोले- तीन घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, अधेड़ ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोइलकेरा-चक्रधरपुर मार्ग पर 28 जनवरी को घायल हो गये थे विमल महतो

विज्ञापन

गोइलकेरा.

गोइलकेरा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम में कस्तूरबा विद्यालय के समीप वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय विमल महतो गंभीर रूप से घायल हो गये थे. विमल महतो की पहचान सोनुआ प्रखंड के बंजीरा गांव निवासी के रूप में की गयी. जाटीसेरेंग गांव के दो युवकों ने उन्हें लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और सब इंस्पेक्टर उमेश यादव अस्पताल पहुंचे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया, पर अस्पताल में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण मरीज करीब तीन घंटे तक तड़पते रहा. तीन घंटे बाद उन्हें जमशेदपुर भेजा गया. अस्पताल पहुंचते ही घायल की मौत हो गयी.

गोइलकेरा की 108 एंबुलेंस एक माह से खराब

गोइलकेरा में सेवा देने वाली 108 एंबुलेंस करीब एक माह से खराब पड़ी है. उसे सदर अस्पताल परिसर में रखा गया है. वहीं सीएचसी की एक एंबुलेंस भी अस्पताल से नदारद थी. स्वास्थ्य कर्मियों से पूछे जाने पर बताया गया कि एंबुलेंस से रुंधीकोचा गांव सामान भेजा गया है. इसलिए अभी उपलब्ध नहीं है. थाना प्रभारी और ग्रामीणों ने एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल किया. पर तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गयी. बार-बार आग्रह करने पर रात करीब 11 बजे एंबुलेंस भेजी गयी. तब तक घायल मरीज की हालत और गंभीर हो चुकी थी. समय पर जमशेदपुर नहीं पहुंचने पर घायल की मौत हो गयी.

चक्रधरपुर के भारत भवन के पास अधेड़ की मौत

चक्रधरपुर. शहर के भारत भवन चौक ओवरब्रिज के नीचे एक लावारिस व्यक्ति की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसकी सूचना समाजसेवी सह जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष करन महतो को दी. उन्होंने उसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उस शव को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया. चक्रधरपुर थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए उक्त व्यक्ति के परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है. शव को रेलवे अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है.

आग से झुलसी अधेड़ महिला की सदर अस्पताल में मौत

चाईबासा. आग से झुलसी महिला मालिका देवी (51) की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतका चक्रधरपुर के केरा गांव की रहनेवाली थी. सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि महिला 19 जनवरी को आग तापने के क्रम झुलस गयी थी. 20 जनवरी को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola