गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव, खोला गया पंडाल, जानें क्या हुआ कार्यक्रम में बदलाव

Updated:
विज्ञापन

पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीसी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब सभा में 15 हजार की जगह केवल तीन हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

गुवा : गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में 8 सितंबर को आयोजित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण प्रस्तावित गुवा कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है. कार्यक्रम में बदलाव का असर सभा स्थल पर भी दिखने लगा है. कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया पंडाल खोला जा रहा है.

विज्ञापन

वापस लौटे पुलिस पदाधिकारी

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए गुवा पहुंचे कुछ पुलिस पदाधिकारी भी वापस लौट गये हैं. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना थी. अब कार्यक्रम में लगभग तीन हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है. इससे पहले जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सहित अन्य तैयारियां लगभग पूरी कर ली थीं. सोमवार को चाईबासा के उपायुक्त मनीष कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

शहीद स्थल से पांच किमी पहले वाहनों को रोकने की थी योजना

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के वाहनों के प्रवेश को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गयी थी. सुरक्षा के मद्देनजर शहीद स्थल से करीब पांच किलोमीटर पहले वाहनों को रोकने की योजना थी. वहां से प्रशासन की बसों के माध्यम से लोगों को सभा स्थल के निकट पहुंचाया जाना था. इसके बाद निर्धारित स्थान से पैदल सभा स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola