नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बताई ये बात
गिरफ्तार आरोपी और जानारी देती पुलिस.
चाईबासा के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी दी है.
चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. आरोपियों में चंपाये होनहागा (26), दामु उर्फ राजेश पाड़ेया (20), छोटा उर्फ पाइकिरायतीनो (40) शामिल हैं. तीनों गाड़ाहातु निवासी के रहने वाले हैं. वहीं, डेमु उर्फ सिकंदर पूर्ति (40) सोनरो गांव के रहने वाले हैं. पीड़िता की मां की आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन
सभी आरोपियों को एसडीपीओ बहामन टुटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसके बाद वे सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बहामन टुटी ने बताया - आरोपी नाबालिग लड़को को घर के बगल नाला के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है. घटना की जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा तकनीकी सहयोग एवं आम सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए