Chaibasa News : वाहन के धक्के से बिजली पोल टूटा, रातभर वार्ड 5 व 6 में ब्लैकआउट

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर. रेलवे ओवरब्रिज के अंडरपास के समीप रात 2.30 बजे हुई घटना

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास के समीप बीती रात अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी. इसके बाद वार्ड संख्या 5 और 6 में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. घटना गुरुवार की रात लगभग ढाई बजे की बतायी जा रही है.

तीन ट्रांसफॉर्मर प्रभावित, करीब 200 घरों में ब्लैकआउट

बिजली पोल को धक्का लगने के कारण तीन ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी. इससे वार्ड संख्या 5 और 6 के करीब 200 घरों में रातभर अंधेरा छा गया. बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंप और नदी का सहारा लेना पड़ा, जबकि निजी सबमर्सिबल पूरी तरह बिजली पर निर्भर हैं.

बिजली विभाग ने सुबह पोल हटाया

बिजली विभाग के सहायक अभियंता भामा टुडू शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने टूटा पोल हटाने, झूलते तार दुरुस्त करने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया. दिन के करीब बारह बजे बिजली बहाल कर दी गयी, जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली.

एक लाख रुपये का नुकसान, कार्रवाई होगी

सहायक अभियंता भामा टुडू ने बताया कि पोल तोड़ने से बिजली विभाग को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जायेगी. घटना ब्रांच रोड में घटी और तीन ट्रांसफाॅर्मर प्रभावित हुए थे.

बिजली गुल रहने से रोजमर्रा की परेशानियां

बिजली कटने के कारण लोगों को रातभर मोबाइल चार्ज नहीं कर पाए, स्कूली बच्चों को बिना स्नान स्कूल जाना पड़ा और पानी लेने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद दिन में बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola