Chaibasa News : डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के समर्पण को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

सुमिता होता फाउंडेशन में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों को किया सम्मानित

विज्ञापन

चक्रधरपुर. डॉक्टर्स डे पर मंगलवार को सुमीता होता फाउंडेशन की ओर से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता ने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा को पुष्पगुच्छ भेटकर सम्मानित किया. तत्पश्चात सभी चिकित्सकों को बारी-बारी से पुष्पगुच्छ दिया गया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमान शर्मा, डॉ जेजे मुंडू, डॉ प्रियंका कुमारी समेत अन्य चिकित्सक सम्मानित पाकर गदगद हो उठे. इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री होता ने कहा कि डॉक्टर धरती में भगवान रूप होते हैं. उनका आदर और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर के व्यवहार से आधे से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो जाते हैं. ऐसे व्यवहार सभी चिकित्सकों को करना चाहिए. वहीं अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि मरीज का सेवा करना चिकित्सकों का कर्तव्य है. आज चिकित्सकों को हर क्षेत्र में लोगों द्वारा अपमान किया जाता है. चिकित्सक हमेशा अपना कर्तव्य निभाते हैं. वैसे लोग भी चिकित्सकों का सम्मान करें. इस मौके पर कृष्ण किशोर पासवान, वीरेंद्र महतो, रूपराज प्रधान, दिनेश्वर प्रधान आदि कर्मचारी मौजूद थे.

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने मरीजों की सेवा करने की ली शपथ

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को नेशनल डॉक्टर्स डे केक काटकर मनाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा, डॉ जेजे मुंडू, डॉ प्रियंका, डॉ दीक्षा सिंघल ने केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया. इस मौके पर उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को केक खिलाकर डॉक्टर्स डे की बधाई दी गई. मौके पर डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि मानवीय सेवा के सम्मान में डॉक्टर्स डे मनाया जाता हैं. सभी डॉक्टर्स प्रण लें की मरीजों की सेवा निष्पक्ष भाव से करेंगे. मौके पर पवन कुमार, मनोज कुमार साह, सुनिता महतो, जगन्नाथ प्रसाद, समेत सूर्या नर्सिंग होम के स्टूडेंट तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola