Chaibasa News : ट्रेनों में पटाखे व विस्फोटक लेकर न चलें, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

Published by : AKASH Updated At : 13 Oct 2025 11:03 PM

विज्ञापन

त्योहारों में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही अपराध से जुड़ी गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं. इसे देखते हुये आरपीएफ व रेल पुलिस ने ट्रेनों व स्टेशनों में विशेष निगरानी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

त्योहारों में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही अपराध से जुड़ी गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं. इसे देखते हुये आरपीएफ व रेल पुलिस ने ट्रेनों व स्टेशनों में विशेष निगरानी शुरू कर दी है. साथ ही ट्रेनों में विस्फोटक पदार्थ, पटाखा व अन्य ज्वलनशील पदार्थ पर आरपीएफ सख्ती बरत रही है. वहीं यात्रियों को विस्फोटक व संदिग्ध वस्तु होने पर सुरक्षा बलों को सूचित करने और संदिग्ध वस्तु को हाथ नहीं लगाने का अनुरोध किया जा रहा है.

नक्सली शहीद सप्ताह को लेकर आरपीएफ अलर्ट

नक्सल बंद में रेल व यात्री सुरक्षा को लेकर चक्रधरपुर, मनोहरपुर और जराइकेला सेक्शन में हाई अलर्ट जारी है. ट्रेनों में स्कॉट टीम को यात्री सुरक्षा का जरूरी निर्देश दिया गया है. ट्रेनों व स्टेशनों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. बंद के दौरान रात में ट्रेनों में स्कॉटिंग करने का निर्णय लिया है. सभी ट्रेनों में आरपीएफ व टी स्कॉटिंग टीम की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुट्टी ने कहा कि त्योहारों को देखते हुये विशेष अभियान चलाया जा रहा है. स्टेशनों में बैग स्कैनर व ट्रेनों में टी-स्कॉट टीम जांच कर रही है. यात्रियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ, पटाखा या विस्फोटक पदार्थ को लेकर सफर नहीं करें. पकड़े जाने पर जेल हो सकती है. संदिग्ध वस्तु दिखे, तो उसे हाथ नहीं लगायें. रेल पुलिस को सूचित करें.

होल्डिंग एरिया में बैठने की व्यवस्था की गयी

दिवाली व छठ महापर्व में टाटानगर स्टेशन में सर्वाधिक यात्रियों की भीड़ होती है. इसे देखते हुए बिहार की ट्रेनों में क्यू फॉम करेंगे. वहीं प्लेटफार्म पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टाटानगर में होल्डिंग एरिया बनेगा. इस एरिया में यात्रियों की बैठने की व्यवस्था की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola