फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह का डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण
परेड़ में शामिल बच्चे
चाईबासा में डीसी और एसपी ने स्वतंत्रता दिवस परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. 15 अगस्त को मंत्री दीपक बिरूवा झंडोत्तोलन करेंगे.
चाईबासा. उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रुप से गुरूवार को पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह का निरीक्षण किया गया. यहां उपायुक्त व एसपी द्वारा परेड सारजेंट मेजर (समादेशक प्रचारी प्रवर) मंशु गोप की मौजूदगी में खुली जीप पर सवार होकर परेड निरीक्षण कर सलामी दी गयी.
समारोह में 10 प्लाटून हुआ शामिल
फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह में कुल 10 प्लाटून, जिसमे सीआरपीएफ बटालियन- 197/174 की सम्मिलित एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून-पुरुष और महिला, गृह रक्षक वाहिनी का एक प्लाटून, बैंड पार्टी-संत जेवियर उच्च विद्यालय लुपंगुटू, सहायक पुलिस-महिला, एनसीसी-टाटा कॉलेज, एनसीसी-संत जेवियर विद्यालय लुपंगुटू, स्काउट एंड गाइड-संत जेवियर बालिका उच्च विद्यालय चाईबासा, संत जेवियर बालिका उच्च विद्यालय ने भाग लिया है.
मंत्री दीपक बिरूवा सुबह 9:05 में झंडोत्तोलन करेंगे
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर चाईबासा स्थित पुलिस लाइन के झंडोत्तोलन के मुख्य समारोह की मंत्री दीपक बिरूवा सुबह 9:05 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. तत्पश्चात आयुक्त कार्यालय सहित जिला परिषद, सदर अनुमंडल,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी-कार्यालय परिसर में सुबह 10:10 बजे, तदुपरांत जिला समाहरणालय परिसर में सुबह 10:50 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










