Civil Services Examination 2019 result : 472वां रैंक प्राप्त अभिनव ने जॉब करते पायी सफलता, आईएएस बनने की है इच्छा

UPSC Civil Services Examination 2019 result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा, 2019 का परिणाम आ गया है. झारखंड के कई होनहारों ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है. चाईबासा के अभिनव को इस परीक्षा में 472वां रैंक प्राप्त हुआ है. एक मल्टी नेशनल बैंकिंग कंपनी में काम करते और यूपीएससी की तैयार करते अभिनव ने यह सफलता प्राप्त की है.
UPSC Civil Services Examination 2019 result : चाईबासा : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा, 2019 का परिणाम आ गया है. झारखंड के कई होनहारों ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है. चाईबासा के अभिनव को इस परीक्षा में 472वां रैंक प्राप्त हुआ है. एक मल्टी नेशनल बैंकिंग कंपनी में काम करते और यूपीएससी की तैयार करते अभिनव ने यह सफलता प्राप्त की है.
चाईबासा के बड़ीबाजार निवासी राजकुमार गुप्ता के पुत्र 26 वर्षीय अभिनव कुमार गुप्ता को यूपीएससी 2020 की परीक्षा में 472वां रैंक प्राप्त हुआ है. अभिनव के पिता राजकुमार गुप्ता की चाईबासा जिला परिषद परिसर में साइकिल की एक दुकान है, जबकि माता प्रीति गुप्ता गृहणी हैं.
अभिनव ने 10वीं तक की पढ़ाई चाईबासा के संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल से पूरी की. वहीं, 10वीं बोर्ड की परीक्षा में वे 96.8 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर भी रहे. इसके बाद अभिनव ने डीपीएस, रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. यहां उन्होंने 95 फीसदी अंक प्राप्त किया था.
इसके बाद हरियाणा स्थित एनआईटी कुरुक्षेत्र से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की. जिसके बाद गुड़गांव के एक मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर एनालिस्ट कार्य करने लगे. साथ ही अभिनव संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) क्रेक करने की तैयारी में भी जुट गये थे.
हालांकि, इस बीच 2016 से 2020 तक कुल 4 बार यूपीएससी की परीक्षा अटेंड करने पर उन्हें आखिरकार 2020 में सफलता हाथ लगी. वर्तमान में अभिनव मुंबई में दुबई की एक मल्टी नेशनल बैंकिंग कंपनी में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में कार्यरत हैं. अभिनव की इच्छा है कि आईएएस अधिकारी के तौर पर देश के लिए सेवा करें.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




