चंपुआ तहसीलदार के सरकारी आवास में चोरी और तोड़फोड़

Author Md Nadeem|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

चंपुआ तहसीलदार सत्यव्रत साहू के सरकारी आवास में अज्ञात बदमाशों ने चोरी और तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जैंतगढ़. चंपुआ के तहसीलदार सत्यव्रत साहू के सरकारी आवास में अज्ञात बदमाशों ने चोरी और गंभीर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, तहसीलदार 7 जुलाई को कटक में राजस्व बोर्ड की परीक्षा देने गए थे. बुधवार शाम जब वे वापस लौटे, तो क्वार्टर का ताला टूटा पाया. बदमाशों ने घर से कीमती सामान चुरा लिया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट कर दिए. साथ ही, शरारती तत्वों ने पानी की पाइप तोड़कर जल आपूर्ति बंद कर दी, जिससे पूरे क्वार्टर में पानी भर गया और अंदर का सारा सामान बर्बाद हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चंपुआ थाना प्रभारी रंजन नायक ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. तहसीलदार सत्यव्रत साहू द्वारा दर्ज लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola