चाईबासा में दिनदहाड़े दो साइकिलें चोरी, थाने में मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा के जैन मार्केट चौक के पास बैंक के बाहर से दो साइकिलें चोरी हो गईं. पीड़ितों ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

चाईबासा शहर में चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के जैन मार्केट चौक के पास एक ही दिन में दो साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया. टुंगरी निवासी धर्मेंद्र गोप ने बताया कि वह केनरा बैंक में पैसे निकालने गए थे और बाहर खड़ी साइकिल चोरी हो गयी.

विज्ञापन

वहीं तुईबीर गांव की आश्रिता देवगम की साइकिल भी बैंक के बाहर से गायब हो गयी. दोनों पीड़ितों ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना से शहरवासियों में चिंता बढ़ गयी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola