Chaibasa: नोवामुंडी कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील

Updated at : 01 Feb 2026 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
नोवामुंडी कॉलेज के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली.

नोवामुंडी कॉलेज के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली.

Chaibasa: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नोवामुंडी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा अंबेडकर हॉल में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जागरुकता रैली से हुई, जिसे नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

Chaibasa: सड़क पर की गई एक छोटी-सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है. इसी कड़वे सच को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नोवामुंडी कॉलेज के अंबेडकर हॉल में कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक दिवसीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली से हुई, जो नोवामुंडी बाजार की मुख्य सड़क से होते हुए एसबीआई बैंक तक निकाली गई. रैली को नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

छात्रों ने सड़क सुरक्षा के नारे लगाए

रैली में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘नाबालिगों को वाहन न दें’, ‘हेलमेट आपकी सुरक्षा है’ जैसे नारे लगाए. कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में पूर्णिमा कुमारी के साथ टीएसएफ हेड (इंपैक्ट क्लस्टर) तुलसीदास गणवीर, टीएसएफ सेफ्टी इंचार्ज मैनेजर हिमांशु शेखर खांडूवाला, डॉ नरेंद्र कश्यप (टीएसएफ) और कॉलेज कमिटी के सदस्य सनत प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने बेहतरीन पोस्टर बनाकर यातायात नियमों का संदेश दिया.

पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम पुरस्कार – प्रियंका घोष
द्वितीय पुरस्कार – गुरुचरण लागुरी
तृतीय पुरस्कार – दीपक बेहरा

निबंध प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम पुरस्कार – पलक राम महतो
द्वितीय पुरस्कार – संजना गोप
तृतीय पुरस्कार – अंकुश महंता
सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्णिमा कुमारी ने कहा, ‘वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना और नाबालिगों को गाड़ी सौंपना अपराध है. नोवामुंडी थाना क्षेत्र में हुई कई दुर्घटनाएं केवल लापरवाही और नियमों की अनदेखी का परिणाम है. यदि अभिभावक जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें, तो सड़क हादसों को रोका जा सकता है.’ टीएसएफ हेड तुलसीदास गणवीर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. जागरुकता और अनुशासन ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है.

स्वागत भाषण में प्रो कुलजिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं और उन्हें जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं. मंच संचालन प्रो साबिद हुसैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो डॉ मुकेश सिंह ने किया. इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य संदेश स्पष्ट था, नियमों का पालन करें, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, सुरक्षा को आदत बनाएं, मजबूरी नहीं, हमेशा हेलमेट पहने केवल पुलिस को देख कर नहीं, अपने लिए और अपने परिवार के लिए, अच्छे ब्रांड का हेलमेट ही रखें.

इसे भी पढ़ें…

अबुआ दिशोम बजट के लिए यूपीएससी अभ्यर्थी की 8 मांगें मंजूर, आप भी दे सकतें है अपना सुझाव

गरीब, मजदूर, किसानों का बजट; Budget 2026 को पूर्व CM चंपाई सोरेन ने विकास को गति देने वाला बताया

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola