Chaibasa News : 100 मी दौड़ में भोलाराम, 200 मी में निखिल व 800 मी में भावेश अव्वल

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : 100 मी दौड़ में भोलाराम, 200 मी में निखिल व 800 मी में भावेश अव्वल

चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर स्कूल एथलेटिक मीट आयोजित, विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर के बीएनआर स्कूल कैंपस -टू मैदान में रेलमंडल अंतर स्कूल एथलेटिक मीट 2025-26 का आयोजन किया गया. इसमें चक्रधरपुर रेलमंडल के चक्रधरपुर, सीनी, झारसुगुड़ा व बंडामुंडा रेलवे स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं व खेल गतिविधियों में भाग लेकर रेल जीएम से पुरस्कार हासिल की. बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने विभिन्न खेल स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया. रेल जीएम ने खेल स्पर्धा व गतिविधियों के आयोजन की सराहना की और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की बात कही. मौके पर चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया, रेल जीएम के निजी सचिव मनीष पाठक, स्कूल के प्राचार्य ओमपाल सिंह, खेल शिक्षक सुप्रियो कुमार साधु, कृष्णा विश्वकर्मा, शंभू दूबे, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे. मालूम हो कि एथलेटिक मीट में चार रेलवे स्कूलों के 24 बच्चों ने दौड़ में भाग लिया था.

प्रतियोगिता के विजेताओं को रेल जीएम ने किया पुरस्कृत

100 मी दौड़ में चक्रधरपुर के भोलाराम जामुदा, सीनी के संजय हांसदा व चक्रधरपुर के राज मुर्मू , 200 मी दौड़ में बंडामुंडा के निखिल कुमार महतो, झारसुगुड़ा के राज मिश्रा व चक्रधरपुर के रवि सुंडी व 800 मी दौड़ में चक्रधरपुर के भावेश रजक, झारसुगुड़ा के पीयूष कांडूलना व बंडामुंडा के आयुष यादव को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola