Chaibasa News : मेघाहातुबुरु को हरा चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी क्वाफा में
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चाईबासा : 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी. यहां गुरुवार को खेले गये मैच में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब को 56 रनों से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने 241 रनों का स्कोर खड़ा किया
जानकारी के अनुसार, चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये आज के मैच में टॉस मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता व विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने सुमित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित तीस ओवर में चार विकेट खोकर 241 रनों का स्कोर खड़ा किया. सुमित शर्मा ने छह चौके एवं छह छक्के की सहायता से मात्र 59 गेंदों पर 87 रनों की आक्रामक पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुआ. अन्य बल्लेबाजों में अनुज उरांव ने छह चौके व दो छक्के की मदद से 48 रन, ओम अर्जुन यादव ने छह चौके की सहायता से 47 रन व आशीष कुमार सिंह ने तीन चौके और दो छक्के की सहायता से नाबाद 35 रन बनाये. मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब की ओर से यशस्वी गौतम, पीयूष कुमार सिंह, इशान व अभिषेक पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किये.मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 185 रन बनाकर ऑलआउट
इधर, जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी और 56 रनों के अंतर से मैच गंवाकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी. इस टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज अमोश एक्का ने छह चौके व चार छक्के की मदद से मात्र 27 गेंदों में 57 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में प्रशांत कुमार ने 39, अर्पित महंता ने 18, इशान ने 14 व यशस्वी गौतम ने 13 रनों का योगदान दिया. चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से परमजीत सिंह ने 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. आशीष कुमार सिंह व गौरव सिंह को दो-दो सफलता हाथ लगी. जबकि शुभोदीप मुखर्जी, विशाल सैनी व कृष्णा को एक-एक विकेट हासिल हुआ.आज का मैच:
गत वर्ष की चैंपियन टीम सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा से होगा.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन