156 साल की आस्था को भव्यता का नया रंग, चाईबासा में दुर्गापूजा-2026 की तैयारियों पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते संयुक्त सचिव त्रिशानू राय.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा की दुर्गा पूजा समिति ने 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की. 156 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा को बनाए रखते हुए, समिति ने भव्य और सुव्यवस्थित पूजा संपन्न कराने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं.

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा के अमला टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा ने की, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव त्रिशानु राय ने किया. बैठक में दुर्गा पूजा-2026 को भव्य, आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.

विज्ञापन

आय-व्यय के ब्योरे की संपुष्टि और 156 वर्षों की विरासत पर चर्चा

बैठक की शुरुआत में पिछले वर्ष के आयोजन और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसकी सदस्यों ने समीक्षा के बाद सर्वसम्मति से संपुष्टि की. वक्ताओं ने कहा कि 1870 से शुरू हुई यह 156 वर्षों की परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि चाईबासा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. पूजा की ऐतिहासिक गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुशासित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

मिथिलेश कुमार ठाकुर, राजश्री बासु व नंदो फौजदार होंगे संरक्षक

निरंतरता, अनुभव और बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से विगत वर्ष की समिति को ही यथावत रखने का फैसला लिया गया. समिति में मुख्य संरक्षक उद्योगपति मुकुंद रूंगटा बनाए गए हैं, जबकि संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर, राजश्री बासु एवं नंदो फौजदार होंगे. वहीं, अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा, उपाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार व गोपाल चटर्जी, सचिव प्रभाष कुमार सरकार, संयुक्त सचिव त्रिशानु राय व भरत रूंगटा, कोषाध्यक्ष सुदीप सिन्हा और सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा व वैभव बजाज को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

बैठक में ये भी हुआ फासला

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के तहत प्रतिमा विसर्जन की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) संयुक्त सचिव त्रिशानु राय के नाम हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया, जिसकी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस अवसर पर सचिव प्रभाष कुमार सरकार, चित्तरंजन दास, प्रसुन कुमार राय, आलोक मजुमदार, कृषनेन्दु राय, अनूप मुखर्जी, गौतम सरकार, रोहित रूंगटा, कौशिक पिरोजीवाला, मानव जोशी, दीपक सेनगुप्ता, देबनाथ सरकार, पार्थो सेनगुप्ता, सोमेन सरकार, तड़ित विश्वास, स्वाधीन बनर्जी, अभिजीत सरकार, अरुण बनर्जी और पिंटू घोष सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola