एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टोंटो एवं हाटगम्हरिया में मना हिन्दी दिवस

Updated:
विज्ञापन

एकलव्य विद्यालय टोंटो व हाटगम्हरिया में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टोंटो और हाटगम्हरिया में हिन्दी दिवस गरिमा के साथ मनाया गया. साथ ही, मेडिकल टीम ने छात्रों को मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए.

विज्ञापन

झींकपानी: कलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टोंटो और हाटगम्हरिया में हिन्दी दिवस पूरे उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया. साथ ही मेडिकल टीम ने छात्रों को दी मलेरिया जागरूकता की जानकारी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्निष्ट शरण कुंकल ने की. समारोह का मुख्य संचालन एवं संयोजन हिंदी शिक्षिका सुम्ली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन और प्रेरक वक्तव्यों के माध्यम से राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला.

प्रधानाचार्य अर्निष्ट शरण कुंकल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को हिंदी के समृद्ध इतिहास और वैश्विक पटल पर इसकी बढ़ती भूमिका से अवगत कराते हुए भाषा के प्रति गर्व महसूस करने की प्रेरणा दी.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मीरा, सरिता, सिमरन, अनिकेत, ओमप्रकाश, सुधीर और ग़ज़ल सर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से सराहा गया.

हिन्दी दिवस समारोह के साथ-साथ परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित मेडिकल टीम ने बच्चों को मलेरिया, डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए.

चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को मच्छरदानी के नियमित उपयोग, आसपास जलजमाव न होने देने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम का समापन व धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण और ज्ञानवर्धक रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola