Chaibasa News : मां विपत्तारिणी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : मां विपत्तारिणी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मां विपत्तारिणी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

विज्ञापन

गुवा. गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मां विपत्तारिणी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर हजारों सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वस्त्र पहनकर, हाथों में पूजन सामग्री लिए मंदिर पहुंचीं. समूचा वातावरण भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक समरसता से ओतप्रोत हो उठा.

मां विपत्तारिणी को मां दुर्गा का एक संकटमोचक रूप माना जाता है. यह पूजा विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति, संतान और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना के लिए करती हैं. यह पर्व हर वर्ष रथयात्रा के बाद आने वाले मंगलवार को मनाया जाता है और इसमें व्रत, पूजन तथा रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा निभायी जाती है. 13 प्रकार के फल-फूल मां को अर्पित की. महिलाओं ने नये वस्त्र धारण कर 13 प्रकार के फल, फूल, मिठाई एवं अन्य पूजन सामग्री मां को अर्पित की. पूजन के बाद घास से तैयार रक्षा सूत्र बनाकर उन्होंने अपने परिजनों को बांधा. धार्मिक मान्यता है कि यह रक्षा सूत्र जीवन की हर विपदा से रक्षा करता है. सुबह से ही गुवा के बाजारों में पूजन सामग्री, फल और मिठाई की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ देखी गयी. मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतारें, मंत्रोच्चार और श्रद्धामयी वातावरण आस्था की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे. पूजा सम्पन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और प्रसाद का वितरण किया.

मां काली व मनसा मंदिर में की गयी विपत्तारिणी की पूजा

नोवामुंडी मां काली मन्दिर थाना परिसर व मां मनसा मन्दिर मे विधि विधान के साथ मां विपत्तारिणी की पूजा मां कली मंदिर में पुजारी सुकुमार पोंडा व मां मनसा मंदिर परिसर में पुरोहित नीलेश ठक्कर के द्वारा संपन्न करायी गयी. काली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. वहीं मनसा मां मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही. पूजा सुबह 10 बजे से 2 बजे पूजा तक चली. पूजा के बाद प्रसाद के रूप में मां को फल चढ़ाया गया. हवन आरती के बाद सभी महिला भक्तों ने तेरह गांठों वाला लाल डोरा प्राप्त किया. इसे अपने बाएं हाथ में बांधा व अपने साथ-साथ परिवार की कुशलता की कामना की. मां कालि मंदिर में मुख्य रूप से काजल घोष, संजय राहा, फोटिक घोष, राणा बोस, झूनू घोष, अभय दास, टुकलु दादा, पार्थो घोष, बिपिन मिश्रा, सपना राहा, मिताली घोष, देबी घोष, निभा प्रसाद, मोंटी बोस, व मां मनसा मंदिर में अनिष ठक्कर, पूजा देवी, विनीता शर्मा, गीता देवी, रीता समंत्, शीतल बड़ाइक मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola