कुमारडुंगी में 502 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

Updated:
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में उन्नति का पहिया योजना के तहत 502 विद्यार्थियों को साइकिल बांटी गई, जिससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

विज्ञापन

चाईबासा. \पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी प्रखंड के दो उच्च विद्यालय परिसरों में राज्य सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 502 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. लाभार्थियों में 247 बालक और 255 बालिकाएं शामिल हैं. कार्यक्रम में अंचल अधिकारी मुक्ता सोरेंग ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की स्कूल आने-जाने की कठिनाई दूर होगी, समय की बचत होगी और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola