उत्कृष्ट कार्य के लिए 72 रेलकर्मियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार, 14 विभागों को मिला रनिंग शील्ड

Published by :ANUJ KUMAR
Published at :13 Apr 2026 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए 72 रेलकर्मियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार, 14 विभागों को मिला रनिंग शील्ड

चक्रधरपुर रेल मंडल का 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित

विज्ञापन

डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा : चक्रधरपुर रेल मंडल के बिना देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं

चक्रधरपुर रेल मंडल का 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को रेलवे कार्मिक विभाग द्वारा 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया और विशिष्ट अतिथि निक्की हुरिया ने समारोह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मंडल में अतिविशिष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 72 रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 14 विभागों को रनिंग शील्ड प्रदान किया गया. सम्मानित होने वाले 72 कर्मचारियों में वरीय अनुभाग अभियंता, सीनियर टेक्नीशियन, चीफ कंट्रोलर, डीटीआइ, कनीय अभियंता, लोको पायलट (गुड्स,शंटिंग), महिला लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, स्टेशन मास्टर, प्वाइंटसमैन-ए, मुख्य टिकट निरीक्षक, सहायक सीएंडडब्ल्यु, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

चक्रधरपुर रेल मंडल रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों का बना गवाहसमारोह में डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल अपने कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के कारण कई मील के पत्थर हासिल किये हैं. उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया. रेलकर्मियों को रेलवे व देश की समग्र प्रगति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया. तरुण हुरिया ने कहा कि देश के विकास में चक्रधरपुर रेल मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका है. चक्रधरपुर रेल मंडल के बिना देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं है. चक्रधरपुर रेल मंडल भारतीय रेल के अग्रणी मंडलों में एक है, जो लगातार अपनी विशिष्ट पहचान बनाये हुए है. मंडल ने आधारभूत संरचना व ढांचागत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं. गम्हरिया से चांडिल तीसरी और चौथी लाइन की प्रस्तावित परियोजना माल लदान एवं यात्री सेवा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगी.

माल लोडिंग में मंडल ने रिकॉर्ड बनायाश्री हुरिया ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल ने वर्ष 2025-26 में 154.97 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो अबतक का सर्वश्रेष्ठ है. मार्च में 15.81 मिलियन टन लोडिंग कर मासिक स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है. कुल 229.9 मिलियन टन माल की हैंडलिंग की गयी. इस वित्तीय वर्ष में अधिक घंटे की टीआरडी व इंजीनियरिंग ब्लॉक लिये गये. माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 2 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल कमीशन किये गये हैं. वित्तीय वर्ष में रेल मंडल को माल यातायात से 13098.85 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुए हैं. यात्री यातायात से लगभग 533 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो गत वर्ष की तुलना में 6 करोड़ रुपये अधिक हैं. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में 2323 किलोवाट क्षमता के सोलर रुफ टॉप संयंत्र लगाये गये. समारोह का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिंहा ने की. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बिनय कुजूर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मनीष पाठक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुट्टी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुब्रत मिश्रा व ओबीसी संघ के केएम प्रसाद व एससी व एसटी संघ के बसंत लाल आदि मौजूद थे.

बेस्ट मेंनटेंड स्टेशन का शील्ड राउरकेला को मिला1. बेस्ट मेंनटेंड ऑफिस डीआरएम कार्यालय परिसर – वरिष्ठ मंडल वित्त कार्यालय (एडीएफएम पारुल सिंह)2. बेस्ट मेंनटेंड रनिंग रूम – डुमिरता (सीसीजी बाबला कुमार साह)3. बेस्ट मेंनटेंड एसएंडटी फिल्ड यूनिट – वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (टेली) बंडामुंडा यूनिट देवाशीष नायक4. बेस्ट मेंनटेंड रेलवे कॉलोनी – बंडामुंडा सेक्टर-ई रेलवे कॉलोनी (एसएसई वर्क शिव प्रसाद सिंह)5. बेस्ट मेंनटेंड स्टेशन – राउरकेला रेलवे स्टेशन (सीसीआइ जीतेंद्र कुमार प्रधान)6. बेस्ट मेंनटेंड टीआरडी ओएचई डीपो- मनोहरपुर एसएसई बिनोद पंडित7. बेस्ट रेलवे स्कूल- बीएनआर स्कूल झारसुगुड़ा प्रिंसिपल मनोज कुमार सबत

8. बेस्ट मेंनटेंड आरपीएसएफ बैरक – बिरसा मुंडा आरपीएफ बैरक चक्रधरपुर (आरपीएफ प्रभारी कमलेश सोरेन)9. बेस्ट इलेक्ट्रिकल इफीशिऐंसी अवार्ड- विद्युत (जी) डीपो टाटा- एसएसई संतोष कुमार10. बेस्ट मेंनटेंड ट्रैफिक गेट – एलसी गेट बड़ाजामदा – आरके जेना11. बेस्ट मेंनटेंड सीएंडडब्ल्यू डिपोट- डांगुवापोसी एसएसई – संजय कुमार12. बेस्ट मेंनटेंड लोको शेड – इएलएस राउरकेला एसएसइ – रंजीत कुमार13. बेस्ट मेंनटेंड हेल्थ युनिट – हेल्थ युनिट राउरकेला सीएनएस- मिनिमा टोप्पो14. बेस्ट मेंनटेंड गार्डन – क्रू एंड गार्ड लॉबी बंडामुंडा – सीसीसी एएम नंदाइन रेलकर्मियों को मिला रेल सेवा पुरस्कारअभियंत्रण विभाग – बुधराम मुंडा, देवेंद्र सरदार, फुलचांद यादव, अभिराम हमसोय, सुशीला सागर, सुस्मिता कुंडू, कार्तिक कुमार, जगत नारायण सिंह, जी अरविंद कुमार, दुरबेश कुमार सिंह, सुरेश बारिक, संखली बेहेरा, इ विजय कुमार गांधी, प्रवीन कुमार, सुब्रत नायक, पांडव कुमारपरिचालन विभाग – जयश्री जेना, संतोष कुमार सिंह, पंकज कुमार झा, रंजय कुमार यादव, रेणु कुमारी, टी महेश राव, सुलेखा कुमारी, तुलसी मोहांता, प्रितेश कुमार मिश्रा, कृष्णा कुमार, जी प्रसादवाणिज्य विभाग – संदीप कुमार रवानी, अमरेश बनर्जी, शुलेंद्र कुमार सिंह, आरती कुमारी, रमाय सवाइयां, अश्विनी कुमार, विक्रम कुमार, शशि शेखर, संद्रा स्वामीस्वास्थ्य विभाग- गायत्री मुखीसंकेत व दूरसंचार विभाग – रविशंकर कुमार, द्विजेंद्र कुमार सिंह, सत्यजीत कर्मकारडीजल लोको शेड बंडामुंडा – मंटू कुमारविद्युत (सामान्य) – बिहारी सिंह, मृत्युंजय पात्रो

विद्युत (ओपी) – राज कुमार, डीके पंडित, संतीश कुमार, संजय कुमार गोप, गौतम कुमार, पोला थिरुपति राव, दीपक शर्मा, महेश महतो, केल्ली धर्मा राव, सुमन प्रियादर्शी, रती लाला महतो, सोनोका कुमारी हांसदा, मिथलेंद्र कुमार, किशोर चंद्र प्रधानविद्युत (टीआरडी) – सुनील प्रसाद यादव, तजेश्वर बेहेरा

इएलटीसी टाटा- बीएन सिंहविद्युत लोको शेड बंडामुंडा – ए नागराजू नायडू, प्रदीप कुमार रामविद्युत लोको शेड टाटा – नित्यानंद जेना, सर्फाराज अहमदविद्युत लोको शेड राउरकेला – आशिक हुसैनसुरक्षा विभाग – विनोद कुमार रॉय व अनुप कुमारस्टोर विभाग – चितरंजन कुमार सिंहसंरक्षाा विभाग – मानकु प्रसाद रायलेखा विभाग – शिवानंद कुमारकार्मिक विभाग – अनूप कुमार चौधरी व शंतानु घोष

विज्ञापन
ANUJ KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

ANUJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola