कैप्टिव कोयले पर खत्म होगी 50% बिक्री सीमा! बाजार में बढ़ेगा मुकाबला, किसे होगा सबसे बड़ा फायदा?

Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया लिमिटेड

खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 ने कैप्टिव कोयला खदानों के लिए खुले बाजार में बिक्री की 50% सीमा हटा दी है. यह बदलाव कोयला बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा और कोल इंडिया के लिए नई चुनौतियां पेश करेगा.

विज्ञापन

कोयला बाजार में कैप्टिव खदानों की भूमिका बढ़ने वाली है. खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 में कैप्टिव कोयला खदानों के लिए खुले बाजार में बिक्री की मौजूदा 50 प्रतिशत सीमा को हटाने का प्रावधान किया गया है. विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह प्रावधान कानून का रूप ले चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन
कोल इंडिया के खान की तस्वीर
कोल इंडिया के खान की तस्वीर

इसके लागू होने के साथ संबद्ध एंड-यूज प्लांट की जरूरत पूरी करने के बाद कैप्टिव खदानों से उपलब्ध अतिरिक्त कोयले की बाजार में बिक्री का दायरा बढ़ जायेगा. इससे कोयला बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है और देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के सामने नयी चुनौती खड़ी हो सकती है.

अभी क्या है व्यवस्था ?

मौजूदा व्यवस्था में कैप्टिव खदानों को अपने संबद्ध एंड-यूज प्लांट की जरूरत पूरी करने के बाद अतिरिक्त उत्पादन का अधिकतम 50 प्रतिशत ही खुले बाजार में बेचने की अनुमति है. संशोधन के बाद यह सीमा समाप्त हो जायेगी. ऐसे में निर्धारित उपयोग की जरूरत पूरी करने के बाद उपलब्ध अतिरिक्त कोयले को बाजार में बेचने की कैप्टिव खदानों को अधिक स्वतंत्रता मिलेगी.

100 अधिकारियों के प्रोन्नति की सिफारिश (फोटो- AI जनरेडेट)
100 अधिकारियों के प्रोन्नति की सिफारिश (फोटो- AI जनरेडेट)

इससे कैप्टिव कोयला उत्पादकों को अपने अतिरिक्त उत्पादन का बेहतर व्यावसायिक इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा. साथ ही, बाजार की मांग और परिस्थितियों के अनुसार बिक्री की रणनीति बनाने की उनकी क्षमता भी बढ़ेगी.

सीआइएल के ई-ऑक्शन पर असर पड़ने की संभावना

कैप्टिव खदानों से बड़ी मात्रा में अतिरिक्त कोयला खुले बाजार में आने पर सीआइएल की ई-ऑक्शन, गैर-एफएसए ग्राहकों और बाजार आधारित बिक्री पर असर पड़ सकता है. जिन औद्योगिक उपभोक्ताओं के पास बाजार से कोयला खरीदने के सीमित विकल्प हैं, उनके लिए कैप्टिव खदानों का कोयला एक अतिरिक्त स्रोत बन सकता है. इससे ग्राहकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सीआइएल को अपनी बाजार रणनीति पर नये सिरे से ध्यान देना पड़ सकता है.

हर क्षेत्र में असर एक जैसा नहीं

हालांकि, कैप्टिव कोयले की बढ़ी उपलब्धता का असर सभी क्षेत्रों में समान नहीं होगा. कोयले की ग्रेड और गुणवत्ता, खदान की भौगोलिक स्थिति, ग्राहक से दूरी, रेल व सड़क परिवहन की उपलब्धता तथा कुल लॉजिस्टिक लागत जैसे कारक यह तय करेंगे कि कैप्टिव खदानों का कोयला सीआइएल के लिए कितना प्रभावी प्रतिस्पर्धी बन पाता है.

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)
सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

जानें क्या होता है कैप्टिव कोयला ?

कैप्टिव कोयला यानी ऐसा कोयला, जो किसी कंपनी को उसकी अपनी जरूरत के लिए आवंटित खदान से मिलता है. आमतौर पर कंपनी खदान इसलिए लेती है, ताकि अपने पावर प्लांट, स्टील प्लांट, सीमेंट फैक्ट्री या अन्य संबद्ध उद्योग की कोयले की जरूरत पूरी कर सके. अपनी जरूरत पूरी करने के बाद जो अतिरिक्त कोयला बचता है, कंपनी को उसे खुले बाजार में बेचने की अनुमति होती है.

सीआइएल के लिए क्या होगी चुनौती ?

सीआइएल के लिए चुनौती केवल उत्पादन तक सीमित नहीं होगी. बदलते बाजार में कीमत, गुणवत्ता, ग्राहक सेवा, आपूर्ति की विश्वसनीयता और लॉजिस्टिक्स पर भी ध्यान देना होगा. कैप्टिव खदानों को खुले बाजार में अधिक स्वतंत्रता मिलने का अर्थ यह नहीं है कि सीआइएल का बाजार समाप्त हो जायेगा. लेकिन ग्राहकों के पास विकल्प बढ़ने से प्रतिस्पर्धा का स्तर जरूर बढ़ सकता है. सीआइएल की अनुषंगी कंपनियों के सामने बाजार हिस्सेदारी बनाये रखने की चुनौती बढ़ सकती है.

प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो


विज्ञापन
मनोहर कुमार

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola