दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत राजाबेड़ा के पास बाइक व स्कूटी की टक्कर में घायल हो गये थे चार युवक प्रतिनिधि, फुसरो बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नया रोड स्थित राजाबेड़ा के समीप मुख्य सड़क पर होली के दिन सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार युवकों में एक युवक चंदन कुमार शर्मा(37) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वह फुसरो सब्जी मंडी निवासी मदन कुमार शर्मा का पुत्र था. घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद चंदन को बीजीएच में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को फुसरो स्थित हिंदुस्तान पुल के समीप दामोदर नदी तट पर किया गया. चंदन दो भाईयों में छोटा था. वह अपने पीछे एक चार साल की पुत्री, पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. चंदन बड़कागांव स्थित एनटीपीसी में मजदूरी करता था. विदित हो कि फुसरो नया रोड में होली के दिन सोमवार को स्कूटी और बुलेट में जोरदार टक्कर हो गयी थी. इस घटना में चार युवक घायल हो गये. घायलों में फुसरो निवासी चंदन कुमार शर्मा(37), स्व बजरंग विश्वकर्मा के पुत्र अजय कुमार(29) और नया रोड निवासी गोपाल अग्रवाल के दो पुत्र विशाल अग्रवाल(25) व कुणाल अग्रवाल (23) शामिल थे. चंदन को छोड़ कर बाकी के तीनों घायल युवक खतरे से बाहर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola