ePaper

Bokaro News : नौकरी से बैठाये गये मजदूरों ने दी चेतावनी

Updated at : 06 Feb 2026 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : नौकरी से बैठाये गये मजदूरों ने दी चेतावनी

Bokaro News : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की स्वांग वाशरी के स्लरी साइड में मजदूरों की बैठक हुई़

विज्ञापन

सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की स्वांग वाशरी के स्लरी साइड में मजदूरों की बैठक शुक्रवार को राजू कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई. बिनोद रजक ने बताया कि हमलोगों को सीसीएल द्वारा गलत तरीके से नौकरी करने के आरोप में वर्ष 2017 से बैठा दिया गया है. सीसीएल प्रबंधन द्वारा की गयी जांच निष्पक्ष नहीं है. इसे खारिज किया जाये. मजदूर नेता मुमताज आलम भी हमलोगों को गलत बता रहे हैं, जो सरासर गलत है. हमलोग 58/92 के एवार्डी मजदूर हैं और यह मामला अभी भी ट्रिब्यूनल में चल रहा है. इस बारे में हमलोग सीसीएल के जीएम व सीएमडी से कई बार मिलने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले. सीसीएल प्रबंधन द्वारा सिर्फ उम्र के आधार पर हमलोगों को गलत बताया जा रहा है. अगर हमलोग गलत हैं तो इसकी उच्च स्तरीय जांच करायी जाये. कहा कि हमलोग पुनः नौकरी पाने के लिए न्यायालय भी जायेंगे. मौके पर राजू कुमार चौहान, बिनोद रजक, विशेश्वर चौहान, प्रदीप विश्वकर्मा, राजा राम, सुरेश गोप, लखन रविदास, पूनम देवी, उर्मिला देवी, फुलेश्वरी देवी, छोटन मांझी, भूखन गोप, पानमति देवी, आको देवी, लक्ष्मी देवी, रामबाई, द्रोपदी बाई, पुनाराम यादव आदि उपस्थित थे. इधर, झामुमो जिला उपाध्यक्ष व मजदूर नेता मुमताज आलम ने कहा कि सीसीएल द्वारा बर्खास्त किये गये मजदूरों की गलत एक मजदूर नेता द्वारा गलत पहचान की गयी थी. इन मजदूरों को गलत सलाह भी दी गयी. सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल, सीसीएल महाप्रबंधक और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा एरिया के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सही मजदूरों की पहचान की गयी है.

अवार्डी मजदूरों ने किया प्रदर्शन, प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम कार्यालय के सामने गुरुवार की शाम को अवार्डी मजदूरों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा. जेएमएम नेता मुमताज आलम, आवार्डी मजदूर डिविजन सिंह, महेंद्र रजक, बाबूलाल सतनामी ने कहा कि बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष स्वांग वाशरी स्लरी से बैठाये गये मजदूरों द्वारा प्रदर्शन किया गया था. इसमें वैसे मजदूर शामिल थे, जिन्होंने फर्जी तरीके से स्वांग वाशरी व अन्य जगह पर नौकरी प्राप्त की थी. उन्हें न्यायालय के साथ-साथ प्रबंधन द्वारा जांच के बाद ड्यूटी से बैठा दिया गया है. न्यायालय के निर्देशानुसार अब प्रबंधन द्वारा जब सही अवार्डी मजदूरों की आपसी सहमति के आधार पर कमेटी बना कर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी तो फर्जी करार दिये गये लोग किसी ट्रेड यूनियन के साजिश के तहत प्रबंधन पर गलत तरीके से दबाव बना कर नियुक्ति प्रक्रिया में रुकावट पैदा करना चाह रहे हैं. अवार्ड मजदूरों को जल्द नियुक्ति दी जाये. मौके पर भरत राम, शिवराम निषाद, श्रीमती देवी, लखन महली, सुबता बाई, छोटा महली, दुर्योधन धोबी, बुटकी बाई, मनवा देवी, सुकवारा बाई, लखन जांगड़े, रंगमा देवी, बैधराम, नीलकंठ धोबी सहित कई अवार्डी मजदूर उपस्थित थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola